अप्पम पाल अप्पम कैसे बनाते हैं

 अप्पम या पाल अप्पम केरल का एक पारंपरिक भोजन है। यह नाश्ते के रूप में खाया जाता है। यह  लोकप्रिय नाश्ता चावल से बनाया जाता है। इसे पिसे हुए चावल के घोल को खमीरी कृत करके बनाया जाता है। खमीर उठे हुए चावल  के घोल से यह अप्पम तैयार किया जाता है। इसे मसालेदार सब्जी के साथ खाया जा सकता है। यह बहुत ही नरमऔर  फुला फुला होता है, और जालीदार बनता है।


अप्पम कैसे बनाया जाता है।

आवश्यक सामग्री

 चावल 2 कटोरी भिगोया हुआ, नारियल 1 कटोरी किसा हुआ, पानी आवश्यकतानुसार पीसने के लिए ,नमक स्वादानुसार, खाने का सोडा आधा चम्मच

विधि

चावल को 4 से 5 घंटे भिगो लिया जाता है, फिर इसे पीसकर दोसा के जैसे घोल बनाते हैं। घोल  गाढ़ा होना चाहिए। चावल पीसकर एक छोटी कटोरी घोल अलग बर्तन में निकालना चाहिए। यह घोल खमीर उठाने के लिए है। इसके बाद किसा हुआ नारियल डालकर मिश्रण को पुनः पीसते हैं।दोसा के घोल की तरह होना चाहिए।


 बर्तन में अलग निकाले गए चावल के घोल को मध्यम आंच में रखकर उसमें 1से2 ग्लास पानी डालकर पका लेते हैं, पकाने पर चावल के घोल का रंग बदल जाता है। यह घोल चावल के नरम हलवा की तरह हो जाता है। इसे ठंडा करने के लिए रख देते हैं।


ठंडा होने के पश्चात इस पके हुए मिश्रण को मुख्य घोल में मिलाते हैं। इसमें आवश्यकतानुसार नमक मिला लेते हैं, और खाने का सोडा आधा चम्मच मिला लेते हैं। हाथ से या चम्मच से एक सार मिलाते हैं, इसमें गुठली नहीं पड़नी चाहिए। अब इसे ढककर रात भर रहने देते हैं, या 7-8 घंटे रखते हैं।

तैयार करने की विधि

 कड़ाही चूल्हा पर रखकर गर्म करते हैं। कड़ाही छोटी और गहराई वाली होनी चाहिए। कड़ाही में एक चम्मच तेल मल देते है, ताकि घोल इसमें  चिपके नहीं। तेल लगाने के बाद एक से दो चम्मच अप्पम के घोल को कड़ाही में डालते हैं, और कड़ाही को दोनों सिरों को पकड़कर गोल घूमाते हैं। जिससे घोल एक समान फैल जाता है।और ढक्कन लगाकर बंद कर देते हैं। 3 से 4 मिनट के बाद ढक्कन हटाकर देखते हैं, घोल पकने पर सफेद रंग बदल जाता है। पकने पर इसे करछुल की मदद से निकाल लेते हैं। इस तरह बारी बारी से सभी अप्पम बना लेते हैं।

 सावधानी 

 अप्पम बनाते समय यह सावधानी रखनी चाहिए की कडाही साफ हो, ताकि उसमें घोल नहीं चिपके।


 अप्पम को नारियल चटनी, छोले और आलू की मसालेदार सब्जी के साथ खाया जाता है।यह बहुत स्वादिष्ट और नरम होता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ब्रेड मलाई चाप

समय प्रबंधन